Thursday 15 December 2011

इन गीली गीली राहों पर, मैं कभी-2 यूँ ही दूर तलक चला जाता हूँ

बीते वक्त के पन्नों  को,   खोलता हूँ,   पढ़ता   हूँ,   मुस्कराता   हूँ


जब तुम मेरे साथ इन राहों पर चली थी, तो हवाएँ, फिजायँ अलग
थी, भली थी.............


वो मेरे  साथ   तुम्हारा   यूँ   ही चलते जाना, हँसना  ,खिलखिलाना
रूठ जाना और फिर से मुस्कराना....


वो पेड़ों की डाली  से   अठखेलियाँ    करना, कुछ   कलियाँ   चुनना
बालों में सजाना....


लगती हो सुंदर   अगर   मैं   ये   कह   दूं     तो   हया   की लाली का
गालों पर आना.....


वो सारे    पल,     इन    राहों   ने   अपने   दिल  मे   छुपा कर रखे हैं


सुकून     और    शांति के वो   पल,  कुछ और   नहीं,  आलेख रखे हैं


मैं दूर    तक    जाकर      उन   पन्नों    को    पढ़    कर     आता   हूँ


आश्चर्य     है!   उन   पन्नों   की   स्याही      को        मैं   आज    भी
गीली और ताज़ा पाता हूँ.......


(avanti singh )

4 comments:

  1. nice lines

    गुजरे
    वक़्त का जब भी
    ख्याल आये
    उजड़े चमन में बहार
    आये
    सूखे लबों पे मुस्कान
    छाये
    यादों में खो जाऊं
    दर्द सारे भूल जाऊं
    हसरतों की दुनिया में
    लौट जाऊं
    ज़िंदा रहने की
    ख्वाइश करने लगूं
    10-12-2011
    1851-19-12

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर कोमल भाव ...!

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर ....
    बेहद रूमानी एहसास से लबरेज रचना...
    बधाई.

    ReplyDelete
  4. बहुत ही सुंदर .... एक एक पंक्तियों ने मन को छू लिया ...

    ReplyDelete