Tuesday, 17 April 2012

 
आज कल काफी लोगों को नज़र का चश्मा लग जाता है आँखों की उचित देख भाल से आप चश्मे से बच सकते है यदि चश्मा लग ही गया है तो नम्बर आगे न बढ़े इस के लिए कुछ उपाय 



मुलेठी का एक टुकड़ा एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और उस पानी को पीते रहे पानी खत्म होने पर उस में और पानी भर दें एक लकड़ी का टुकड़ा सारा दिन इस्तेमाल हो जायेगा रात को उसे फेंक दें



दोनों पाँव के अंगूठों में सरसों के तेल से नियमित मालिश करें !

खाना खाने के तुरंत बाद आखें अवश्य धोये !

बाज़ार में आई वाश करने का एक छोटा सा बर्तन मिलता है {चित्र में देखे ) सुबह और रात को सोते वक्त इस में पानी भरके अपनी आँखों पर इस प्रकार लगायें के आप की आँखों में पानी भर जाये ,१ मिनट   तक अपनी आँखे पानी के सम्पर्क में रहने दें और उन्हें खोलें और बंद करें यदि हम इस विधि का रोजाना उपयोग करें तो ताउम्र हमे चश्मा नहीं लगेगा और यदि लग गया है तो नम्बर नहीं बढ़ेगा

Thursday, 5 April 2012

एक पुरानी कविता

करके  अहसान  किसी  पर,  अगर  जता  भी   दिया
तो फिर वो अहसान  कैसा, किया, किया,  ना  किया

रहो   खामोश,   अगर        दर्द   किसी    का     बांटो 
करोगे चर्चे तो फिर गम हल्का,किया,किया ना किया 


तजुर्बे,    जिन्दगी   की   राह   में   गर  काम  ना  आये 
तो फिर वो खाक तजुर्बा   था,किया,  किया,   ना किया

तुम्हारी    हसरतों    पर  गर   पकड रही   ना तुम्हारी
जिया तो जीवन तुम ने,मगर जिया, जिया,  ना जिया


किसी   की   आँख   के आंसू ,  अगर  तुम पौंछ ना पाए 
सजदे   में  सर   खुदा   के ,   दिया,   दिया,    ना   दिया 


सफाई    दिल   की कालिख की अगर तुम कर नहीं पाए
स्नान  गंगा      में   जाकर,  किया,   किया,   ना   किया 


तुम्हारे    घर   में   ही   गर  तुम  पे  उठ  रही है उंगलियाँ
सलाम  दुनिया   ने   तुम   को,  किया,   किया,  ना किया 


पुकारे  जब   भी   धरती   माँ,  तो   उठ  चलना   हुंकार  के
कहेगी  वरना  ये धरा,  जन्म इस ने लिया,लिया,ना लिया 
(अवन्ती सिंह )

Tuesday, 3 April 2012

ब्रह्म अस्त्र हमारे पास


समाज में बुराई फ़ैलाने वाले हर सीरियल और हर  विज्ञापन का दिखाया जाना या न दिखाया  जाना हमारे और सिर्फ हमारे हाथ में है ,ब्रह्म अस्त्र हमारे पास है और हम कहते है ,हम कर ही क्या सकते है

इन सब के खिलाफ आवाज़ उठने का सब से सार्थक और सरल  तरीका यदि हम सब सीख जाए तो किसी भी
अर्थहीन और समाज का भ्रमित करने वाले और परिवारों को गलत संस्कार देने वाले सीरियल और विज्ञापन
बंद हो सकते है और वो ताकत हम सब के पास होते हुए भी हम अनजान है उस से ,आवश्कता है जागरूक होने की,कोई भी विज्ञापन  या सीरियल या कोई भी अन्य कार्यक्रम उस की TRP बढने या घटने से सफल या
असफल होता है और TRP बढती है उस कार्यक्रम के देखे जाने से ,हम लोग कहते है ये सब गलत दिखाया जा
रहा है पर उसे देखते है ,बस गलती हम से यहीं होती है ,जो हमारे समाज और परिवार के लिए सही नहीं उसे
देखना बंद कीजिये,जब भी ऐसी कोई चीज दिखाई दे फौरन चैनल बदल दीजिये ,इससे उस कार्यक्रम या
विज्ञापन की TRP गिरेगी और उसे बनाने वाले समझ जायेगे के जो वो दिखा रहे है वो पसंद नहीं किया जा रहा.
 कितने घरों में कौन सा कार्यक्रम देखा जा रहा है इस सब की खबर आधुनिक तकनीक से इन्हें बनाने वालों तक
आसानी से पहुच जाती है और इस के ही आधार पर (TV Ratings Points.) TRP तय की जाती है . 
  अच्छे और  समाज को सही दिशा देने वाले कार्यक्रम को देखिये उस की TRP बढाइये ,  फिर देखिये कैसे बदलता है ये माहौल  .

Friday, 30 March 2012

फितरत

एक व्यंग 
======

कुछ लोगों को   गम  सहने की इतनी आदत होती है
खुशियाँ आकर दस्तक दें तो उनको दिक्कत होती है

आँसूं   आहें   और   तड़प   ये   उनके    साथी होते है 
इन को पाल पोस कर रखना उनकी फितरत होती है

खुशियों  के  चंद  पल  भी  उनको  होते  बर्दाश्त  नहीं 
ये सोच  के  भी  वो  रो लेते,  के हम  क्यूँ  उदास  नहीं

ऐसे लोगों  के  संग  रहना  किसी  के बस की बात नहीं 
वो  जीवन  बस  काटा  करते ,जीने   में  विश्वास  नहीं 

खुशियों   की   अमृत   वर्षा ,   ईश्वर   तो   हर दम करते है
समझदार उसे पीते रहते और मुर्ख कहते, अभी प्यास नहीं.



   

Saturday, 24 March 2012

सृष्टि का कारोबार





कभी हम ध्यान से क्षितिज  की तरफ देखे तो धरती आकाश
मिलते हुए प्रतीत होते है और कवि-मन तो उनके बीच के
वार्तालाप को सुन  भी पाता है,........



रोज सुबह की तरह मैं आज भी उगते सुरज को निहार रही थी!

अचानक लगा   ऐसे   जैसे   धरती आकाश को पुकार रही थी!!

हे! गगन हे! आकाश,फिर से अपनी बादल रुपी बाहें फैलाओ ना!

कई दिन से    हो   दूर   दूर,  आज   फिर   हृदय   से लगाओ ना!!

जब     तुम    अपना   स्नेह,   जल    के   रूप    मे    बरसते   हो!

तब   तुम   नव   जीवन    का    मुझ   मे    संचार   कर जाते हो!!

फिर   मैं   हरीतिमा   की   चुनर   औड   कर,करके फूलों से शृंगार!

अपने बालक रुपी जीवों मे बाँट देती हूँ, तुम्हारे सनेह से उपजे उपहार!!

हमारे इसी मिलन से तो  निरंतर,चलता  रहता   है   सृष्टि   का कारोबार!!!

(पुरानी रचना  )

Wednesday, 21 March 2012

कहीं दूर क्षितिज से


निशा कुलश्रेष्ठ
मुझको अपनी आज़ादी चाहिए
किससे? कैसे ?क्यों भला ?
नहीं जानती ,
आज़ादी किस से......

" अपनों" से .?
अपने "स्वप्नों" से ?
,अपने "विचारो" से ,?
जो गाहे बगाहे
चले ही आते हैं ।
और न चाहते हुए भी
इन्हें देख कर,
मुस्कराना तो पड़ता ही है।।

छोड़ते हैं "अपने" तो ,
दिल टूटता है ।
टूटते हैं" सपने" तो
जान जाती है ।
और विचारहीन होती हूँ तो
जीवन ही व्यर्थ चला जाता है ।

क्या करूँ मैं फिर ?
किस ओर जाना है अभी ?
क्या कोई और नयी राह,,,,,,,,,???
मुझे खोजती है ,,,,,???
क्या कोई और जहाँ मुझे बुलाता है ,,,,,???
क्या कोई और दुआ,,,,,???
मेरी राहों में खडी है ,,,,,,,,??? ,
कोई जमीन ...
कोई असमान, ...
क्या कुछ और मुझे कहीं खोज रहा है ....
क्या मेरे वास्ते नया
जो मुझे पुकारता है ,
कही दूर क्षितिज से ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,निशा कुलश्रेष्ठ {१५. ३. १२. }

(मेरी सखी निशा जी कुछ बीमार चल रही है ,उन के चेहरे पर एक मुस्कान आये इस के लिए उन की एक रचना यहाँ रख रही हूँ ,वो देखेगी तो जरुर खुश होगीं  )

ऊर्जा का महत्व हम सब के जीवन में

इस विषय में इतना कुछ लिखा जा सकता है के मेरे गीत अंतरात्मा के कहीं खो जायेगे :):)

ये ही सोच कर मैं ने इस विषय के लिए एक अलग ब्लॉग बना दिया है ,उर्जा के विषय में समय समय पर उस ही ब्लॉग पर लिखूंगी ,इस विषय में रूचि रखने वाले मेरे सब ही मित्रगण सादर आमंत्रित है नए ब्लॉग ऊर्जा पर, ऊपर लिखी  लिंक सूचि में ऊर्जा को शामिल कर दिया है ताकि आसानी से ऊर्जा पर पंहुचा जा सके ! शुक्रिया.......

 http://praanurza.blogspot.in/